{"_id":"69e117a4ed26fa6c4b006d6d","slug":"video-citu-said-governments-are-working-to-suppress-the-voice-of-workers-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डीसी कार्यालय के बाहर सीटू ने किया प्रदर्शन, मजदूरों की आवाज दबाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डीसी कार्यालय के बाहर सीटू ने किया प्रदर्शन, मजदूरों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:38 PM IST
Link Copied
सीटू कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड और हरियाणा सरकार की ओर से एनसीआर में मजदूरों की आवाज दबाने के प्रयास के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एनसीआर में सरकारों की ओर से मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि मजदूर सही मांगें कर रहे हैं।
सीटू के जिला महासचिव अमित, कोषाध्यक्ष बालक राम, सचिव दलीप ने कहा कि देशभर में मजदूर अपने अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज ठेका मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों को 10,000-12,000 रुपये मासिक वेतन पर 10 से 14 घंटे काम करने को मजबूर किया जा रहा है। डबल ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश, ईएसआई, पीएफ, बोनस, नौकरी सुरक्षा से वंचित रखा जा रह है। चार श्रम संहिता को लागू करने से मजदूरों को दबाने का काम हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान 26,000 रुपये न्यूनतम मजदूरी लागू करना करने की मांग की गई। वहीं आठ घंटे का कार्य दिवस सुनिश्चित करना, ओवरटाइम का पूरा भुगतान, ठेका श्रम व्यवस्था समाप्त करना, गिरफ्तार मजदूरों की तत्काल रिहाई, झूठे मुकदमों की वापसी करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर शिमला जिला सचिव रमाकांत मिश्रा, सचिव विवेक कश्यप, रंजीव कुठियाला, निशा, सरिता, पूर्ण और श्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।