{"_id":"69e1c4caf5752178540c8616","slug":"video-video-samarata-matara-ka-lga-na-jataya-varathha-yaga-sarakara-sa-samarata-matara-hatana-ka-ka-apal-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्मार्ट मीटर का लोगों ने जताया विरोध, योगी सरकार से स्मार्ट मीटर हटाने की की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्मार्ट मीटर का लोगों ने जताया विरोध, योगी सरकार से स्मार्ट मीटर हटाने की की अपील
अयोध्या शहर के ककरही बाजार, बेगमगंज गढ़ैया मोहल्ले में स्मार्ट मीटर को लेकर मजदूरी करने वाले, सब्जी बेचने वाले और घरों में चौका-बर्तन कर जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध जताया। विरोध जताने वाले लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उनका घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले जहां किसी तरह बिजली का खर्च संभल जाता था, वहीं अब स्मार्ट मीटर के कारण रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विरोध जताते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल हटाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश सरकार, खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि गरीबों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए। और स्मार्ट मीटर हटा कर जो पहले मीटर लगा था और बिल हर महीने आता था उसी को लगाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।