फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   body was found in a pond

Ayodhya News: रात में घर से निकला युवक, सुबह तालाब में मिला शव

Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
body was found in a pond
मवई। सेवढ़ारा गांव में बुधवार सुबह कर्बला के पास स्थित तालाब में 22 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी हसनैन पुत्र मो. मुसीर के रूप में हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, हसनैन कर्बला की साफ-सफाई करता था। मंगलवार रात वह घर से निकला था। बुधवार सुबह उसका शव कर्बला के पास स्थित तालाब में दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed