{"_id":"69e2669cccd7b85d5201cef3","slug":"video-negligence-of-schools-in-submitting-form-6-in-gurugram-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: फार्म-6 जमा करने में स्कूलों की लापरवाही, शिक्षा विभाग की अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: फार्म-6 जमा करने में स्कूलों की लापरवाही, शिक्षा विभाग की अंतिम चेतावनी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों द्वारा फार्म-6 जमा करने की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने एक बार फिर अंतिम तारीख बढ़ाते हुए अब स्कूलों को 21 अप्रैल 2026 तक का समय दिया है, ताकि वे पोर्टल पर अपनी फीस से संबंधित सभी जानकारी अपडेट कर सकें। विभाग के अनुसार, पहले भी समय सीमा बढ़ाई जा चुकी थी, इसके बावजूद कई स्कूल अभी तक फार्म-6 जमा नहीं कर पाए हैं।
जिले में भी अधिकांश स्कूलों ने निर्देशों का पालन करते हुए फार्म-6 जमा कर दिया है, लेकिन कुछ स्कूल अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे स्कूलों को विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए 7 दिन का आखिरी मौका दिया है, ताकि वे अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी भी प्रकार की छूट या समय नहीं दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।