{"_id":"69e210294be8cadba201755a","slug":"video-bagnath-club-dominates-on-the-first-day-of-the-football-competition-in-bageshwar-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन बागनाथ क्लब का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन बागनाथ क्लब का दबदबा
गायत्री जोशी
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:19 PM IST
Link Copied
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में खेलो इंडिया के तहत अस्मिता अंडर-16 आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह टीमें भागीदारी कर रही हैं। पहले दिन खेले गए ग्रुप ए के मुकाबलों में बागनाथ क्लब ने दो जीत हासिल कर दबदबा बनाया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
शुक्रवार को प्रभारी खेल अधिकारी किरन नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने को कहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जिम कार्बेट इंटरनेशल और आनंदी एकेडमी की टीमों के बीच हुआ। जिम कार्बेट की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आनंदी एकेडमी को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बागनाथ फुटबाल क्लब ने आनंदी एकेडमी को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में भी बागनाथ फुटबाल क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए जिम कार्बेट की टीम को पराजित किया। शनिवार को ग्रुप बी की टीमों के मुकाबले होंगे। दोनों ग्रुप से की टॉप दो टीमें फाइनल मुकाबले में भिडेंगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन और जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही है। इस मौके पर बागनाथ एकेडमी के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, कविता खेतवाल, किशोर कुमार, दिलीप मेहरा, विजय रावत, महिपाल गढि़या आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।