Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
CM Flying Squad sealed gas agency in Tohana of Fatehabad, following the discovery of irregularities in its stock and records
{"_id":"69e1aeacbe28974efb0a7464","slug":"video-cm-flying-squad-sealed-gas-agency-in-tohana-of-fatehabad-following-the-discovery-of-irregularities-in-its-stock-and-records-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में स्टॉक और रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर गैस एजेंसी को सीएम फ्लाइंग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में स्टॉक और रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर गैस एजेंसी को सीएम फ्लाइंग ने किया सील
टोहाना के डांगरा रोड स्थित रसोई गैस एजेंसी में सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग की टीम द्वारा खामियां मिलने की बात कहकर गैस एजेंसी को सील कर दिया है तथा आगामी रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भेज दी हैं।
बता दें कि इस एजेंसी द्वारा लोगो को गैस सिलेंडर देने में लापरवाही बरते जाने की शिकायत लगातार विभाग को की जा रही थी, जिसके चलते यह एजेंसी लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। कुछ दिन पहले वार्ड दो के रहने वाले सतपाल द्वारा द्वारा पीएमओ और सीएमओ में शिकायत भेजकर टोहाना की दो एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की जा रही थी।
फूड सप्लाई विभाग से निर्दोष पुनिया ने बताया कि रसोई गैस एजेंसी माया खोबड़ा के नाम से है जहां हवा सिंह मिले हैं। एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया गया है, जहां हवा सिंह ने बताया कि स्टाफ नहीं है जिसके दस्तावेज वे पेश नहीं कर पाए है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में खाली सिलेंडर गोदाम में 516 और 17 सिलेंडर भरे हुए मिले, छोटे सिलेंडर 343, कमर्शियल सिलेंडर 51 मिले है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को सील करके रिपोर्ट आगे भेज दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।