{"_id":"6ae227a7b42eaceb7d0fd31e","slug":"school-team-won-in-kabaddi-clash-sandhya-triumphed-in-the-100-meter-race-sp-said-youth-should-stay-away-from-drugs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163781-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कबड्डी में भिरड़ाना स्कूल की टीम विजेता, 100 मीटर दौड़ में संध्या ने मारी बाजी, एसपी बोलीं-नशे से दूर रहें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कबड्डी में भिरड़ाना स्कूल की टीम विजेता, 100 मीटर दौड़ में संध्या ने मारी बाजी, एसपी बोलीं-नशे से दूर रहें युवा
Wed, 28 Oct 2026 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ एसपी निकिता।
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस शहीदी पखवाड़े के तहत आयोजित कबड्डी मुकाबले में विद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। वहीं 100 मीटर दौड़ में संध्या ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक निकिता ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि वीर पुलिस शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना और कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए विद्यार्थी गलत संगति से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं।
उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में थाना सदर प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार, प्राचार्य कृष्ण कुमार और समाजसेवी विजय सहारण सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन ने एसपी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।