Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Mobile Phone of Sri Harmandir Sahib Manager Bhagwant Singh Dhanguera Hacked; Money Demanded from Contacts
{"_id":"69e20c5cc8085478990214ef","slug":"video-mobile-phone-of-sri-harmandir-sahib-manager-bhagwant-singh-dhanguera-hacked-money-demanded-from-contacts-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा का मोबाइल हैक, संपर्कों से मांगे गए पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा का मोबाइल हैक, संपर्कों से मांगे गए पैसे
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। हैकरों ने उनका मोबाइल अकाउंट हैक कर उनके परिचितों और संपर्कों को फर्जी संदेश भेजकर पैसों की मांग की।
जानकारी के अनुसार, ठगों ने धंगेरा के नाम का इस्तेमाल करते हुए कई लोगों को मैसेज भेजे, जिनमें किसी जरूरी काम के लिए तुरंत आर्थिक मदद की बात कही गई। इस धोखाधड़ी का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ लोगों को संदेश संदिग्ध लगा और उन्होंने सीधे मैनेजर से संपर्क कर इसकी पुष्टि की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवंत सिंह धंगेरा ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल नंबर/अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्होंने किसी से भी पैसे नहीं मांगे हैं। उन्होंने संगत और अपने परिचितों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे ट्रांसफर न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।