{"_id":"6ae1e51b282ead1c410d1411","slug":"gohat-pokhar-won-the-cricket-trophy-by-defeating-gurdaspur-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-103436-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गोहत पोखर ने गुरदासपुर को हराकर क्रिकेट ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गोहत पोखर ने गुरदासपुर को हराकर क्रिकेट ट्रॉफी जीती
Wed, 28 Oct 2026 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गांव गोहत पोखर की टीम ने गुरदासपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गुरदासपुर की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष और मार्केट कमेटी गुरदासपुर के चेयरमैन गगनदीप सिंह भोला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भोला ने उन्हें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट के आयोजकों ने विजेता गांव गोहत पोखर की टीम को 51,000 रुपये दिए। उपविजेता गुरदासपुर की टीम को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार मिले। इस अवसर पर गगनदीप सिंह भोला ने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सही दिशा देने और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भोला ने युवाओं से खेलों के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने अपनी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। ये युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।