{"_id":"69e266bd14fd685ea90885d9","slug":"video-massive-traffic-jam-in-kagarol-aggressive-biker-brandishes-revolver-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कागारौल में लगा भीषण जाम, दबंग बाइक सवार ने लहराई रिवाॅल्वर; दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कागारौल में लगा भीषण जाम, दबंग बाइक सवार ने लहराई रिवाॅल्वर; दहशत में आए लोग
आगरा के कागारौल कस्बे के खेरागढ़ तिराहे पर शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भीषण जाम के बीच एक बाइक सवार ने सरेआम रिवाॅल्वर लहरा दी। विवाद एक कार चालक से कहासुनी के बाद शुरू हुआ था। रिवाॅल्वर देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। शुक्रवार को सहालग (शादियों का सीजन) होने के कारण कस्बे में वाहनों का दबाव अधिक था। ऊपर से ओवरलोड वाहनों की मनमानी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। खेरागढ़ तिराहे पर वाहन घंटों तक रेंगते रहे और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान ही एक बाइक सवार और कार चालक के बीच निकलने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच खुद को घिरता देख बाइक सवार ने अपना आपा खो दिया और कमर से रिवाॅल्वर निकालकर लहराना शुरू कर दिया। रिवाॅल्वर देख आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन उसका रिवाॅल्वर लहराते हुए वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि हर साल सहालग के समय जाम की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन प्रशासन ने अब तक ओवरलोड वाहनों के प्रवेश और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।