{"_id":"69e263ec8fa5dcaf430d23df","slug":"video-two-in-charges-suspended-following-irregularities-at-wheat-procurement-centers-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर गिरी गाज, एसडीएम ने की दो प्रभारियों के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर गिरी गाज, एसडीएम ने की दो प्रभारियों के निलंबन की संस्तुति
मथुरा के गोवर्धन की अनाज मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का शुक्रवार को एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों नीरज कुमार, महावीर, नवीन चौधरी और रिंकू कुमार से खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस बीच दो केंद्रों पर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई। किसानों ने भी खरीद में देरी और अव्यवस्था की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी नीरज कुमार और महावीर के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।