{"_id":"69e27e2bd60c785bdc057587","slug":"video-bhim-army-and-bsp-members-staged-a-protest-from-morning-until-late-evening-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुबह से लेकर देर शाम तक भीम आर्मी व बसपा के लोगों ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से लेकर देर शाम तक भीम आर्मी व बसपा के लोगों ने किया प्रदर्शन, VIDEO
महाहर धाम शिव मंदिर परिसर शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। शिव मंदिर परिसर में संत रविदास मंदिर के बगल में सुंदरीकरण कार्य के तहत चाहरदीवारी निर्माण होने आक्रोशित संत रविदास मंदिर कमेटी व भीम आर्मी, बसपा के लोगो द्वारा परिसर में सुबह 11 बजे से शाम तक विरोध प्रदर्शन किया गया।
मालूम हो कि 16 अप्रैल को इस प्रकरण को लेकर रास्ता जाम करने की घटना के बाद से महाहर धाम सहित पूरे क्षेत्र में तनाव देखा गया। इसको देखते हुए 17 अप्रैल की सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती कर दी गई। दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम रविश गुप्ता व सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातों को सुनकर आपसी रजामंदी पर नवनिर्मित चहारदीवारी में से एक फीट उंचाई कम करने के लिए ईंट ढ़हा दी गई।इसके बाद कुछ पल के लिए मामला शांत हुआ। लेकिन, कुछ देर बाद फिर संत रविदास मंदिर से जुड़े लोगों ने पुनः आपत्ति करते हुए पूरी चाहरदीवारी गिरवाने पर अड़ गए और नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन चलता रहा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए महाहर धाम परिसर में मरदह, बिरनो, जंगीपुर पुलिस एवं डेढ़ सेक्सन पीएससी बल की तैनाती की गई है। इस विवाद के बाद से महाहर धाम परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा करवाया जा रहा सुंदरीकरण कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस मौके पर गोरखनाथ बौद्ध, मनोज गौतम, रणजीत बौद्ध, संतोष गौतम, नरेंद्र राव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।