Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A massive fire in Mauranipur gutted three shops, leaving the fire brigade scrambling to extinguish the fire.
{"_id":"69e30d6f164882adee00b543","slug":"video-a-massive-fire-in-mauranipur-gutted-three-shops-leaving-the-fire-brigade-scrambling-to-extinguish-the-fire-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर हुई खाक, कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर हुई खाक, कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने पाया काबू
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:28 AM IST
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दमेले इंटर कॉलेज के पास शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। दुकानों में रखा लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया। सुबह स्थानीय लोगों ने दमेले इंटर कॉलेज के समीप स्थित दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदार पूरी तरह टूट चुके हैं। दुकानों के भीतर रखा फर्नीचर, स्टॉक और अन्य सामग्री जलने से लाखों रुपए की क्षति हुई है। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इलाकों में नहीं फैल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।