{"_id":"69e3192e49404fdefd05a4b2","slug":"video-devotee-from-rishikesh-offered-a-500-gram-pure-silver-umbrella-at-the-mata-chintpurni-darbar-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऋषिकेश के श्रद्धालु ने माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ाया 500 ग्राम शुद्ध चांदी का छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऋषिकेश के श्रद्धालु ने माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ाया 500 ग्राम शुद्ध चांदी का छत्र
विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार सुबह ऋषिकेश निवासी चुग परिवार की ओर से माता रानी के चरणों में 500 ग्राम वजन का शुद्ध चांदी का छत्र अर्पित किया गया। आधुनिक कारीगरी से तैयार किया गया यह सुंदर छत्र माता श्री चिंतपूर्णी की पावन पिंडी को सुशोभित कर रहा है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नवीन कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद चुग परिवार के सदस्यों को माता की पावन चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। चुग परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने माता चिंतपूर्णी के दरबार में अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए अरदास की थी। महामाई भगवती की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, जिसके बाद वे माता रानी का शुक्राना अदा करने के लिए दरबार में पहुंचे और श्रद्धा भाव से चांदी का छत्र अर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार पर माता चिंतपूर्णी की असीम कृपा बनी हुई है। साथ ही उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु पर भी माता अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।