{"_id":"69e3011e760e91b9620cb91b","slug":"video-wheat-crop-on-two-kanals-destroyed-by-short-circuit-in-mamdot-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में शॉर्ट सर्किट से दो कनाल गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में शॉर्ट सर्किट से दो कनाल गेहूं की फसल जली
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में एक किसान की गेहूं की फसल में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। किसान देसा सिंह की करीब दो कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सुबह करीब 9 बजे चेक पोस्ट जल्लोके के पास काम कर रहे किसानों ने आग देखी तो तुरंत गांव वालों को बताया और बुझाने की कोशिश की। समय पर पता चलने से बड़ा नुकसान टल गया। आग की जानकारी मिलने पर गांव के गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव वाले स्प्रे पंप, पानी की बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंचे और मिलकर आग पर काबू पाया। गांव वालों की तुरंत कोशिश और एकता ने आग को फैलने से रोक दिया। उन्होंने प्रशासन से उनकी जली हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की अपील की।
गांव वालों ने कहा कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले और लटकते बिजली के तार कभी भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि इन तारों को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।