{"_id":"69e31eac0b2f1ef8c9017932","slug":"video-the-mayor-provided-information-regarding-the-ongoing-development-works-in-amritsar-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में मेयर ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में मेयर ने दी जानकारी
अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम जारी है।
मेयर के अनुसार, सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और शहरी ढांचे को मजबूत करने पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में नई योजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी है। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर के ढांचे में सुधार होगा।
मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने जानकारी दी कि 20, 21 और 22 तारीख को एनजीओ के साथ मिलकर तीन दिन का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जहां सरकार की जिम्मेदारी है, वहीं आम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि शहर को साफ-सुथरा रखा जाए। प्रशासन की ओर से विकास और सफाई कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।