{"_id":"69e90309237bff844b0e0d36","slug":"video-documents-of-players-from-sports-nurseries-are-being-uploaded-to-portal-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के दस्तावेज पोर्टल पर हो रहे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के दस्तावेज पोर्टल पर हो रहे अपलोड
जिले में चल रहीं खेल नर्सरियों की डाइट राशि मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है। सभी खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों की ओर से पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले 10 दिन से सभी खिलाड़ियों के आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी आदि जानकारी अपलोड किए जा रहे हैं। ताकि नर्सरियों में खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट राशि सीधा उनके खातों में आ सके।
बता दें कि खेल नर्सरियां अलॉट होने के बाद सैंकड़ों खिलाड़ियों का डाटा अपलोड न होने से उनकी डाइट राशि अटकी रहेगी। अगले माह से खिलाड़ियों की डाइट राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। डाइट राशि मिलने से खिलाड़ियों को अपनी खुराक और अभ्यास के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। बता दे कि हर खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ी होते हैं। खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को उनकी उम्र के आधार पर मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जो आमतौर पर 1500 से 2000 रुपये प्रतिमाह होती है। 8-14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15-19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।