{"_id":"69e8a857f0b43896a10683d2","slug":"video-dto-action-in-jai-city-colony-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: जय सिटी कॉलोनी में डीटीपी की कार्रवाई से बवाल, बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: जय सिटी कॉलोनी में डीटीपी की कार्रवाई से बवाल, बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप
जय सिटी कॉलोनी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डीटीपी विभाग की टीम अचानक मौके पर पहुंची और कथित अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से कॉलोनीवासियों में भारी रोष फैल गया और देखते ही देखते लोग सड़कों पर उतर आए।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही अपनी बात रखने का अवसर मिला। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई से यहां मकान बनाए हैं और नगर निगम व संबंधित विभागों के नाम पर जरूरी शुल्क भी जमा कराए हैं। इसके बावजूद इस तरह अचानक कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है।
कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम ने घरों के सामने गड्ढे खोदने और तोड़फोड़ शुरू की, कॉलोनी के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बन गई। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। वहीं, जब तोड़फोड़ की बात आती है तो अचानक प्रशासन सक्रिय हो जाता है। इस दोहरे रवैये से लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।