{"_id":"69e84eb8b9b0cf003b0bd672","slug":"video-namami-gange-message-on-world-earth-day-save-earth-and-ganges-from-plastic-waste-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व पृथ्वी दिवस पर नमामि गंगे का संदेश प्लास्टिक कचरे से पृथ्वी और गंगा को बचाएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पृथ्वी दिवस पर नमामि गंगे का संदेश प्लास्टिक कचरे से पृथ्वी और गंगा को बचाएं, VIDEO
बुधवार 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नमामि गंगे ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर कपड़े के झोले का वितरण करके सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने, गंगा को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जनमानस से व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में लोगों से अपील की गई कि हम पृथ्वी के संरक्षण हेतु जीवनशैली में बदलाव लाएं, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को कहें 'ना' और जूट या कपड़े के थैलों को कहें 'हां'। विश्व को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए की गई जागरूकता के दौरान इटली से पधारे पर्यटकों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। जागरूकता के दौरान घाटों पर प्लास्टिक और अन्य कूड़े को साफ कर पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त एक 'स्वच्छ और निर्मल' भविष्य जरूरी है। गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी आत्मा है, जिसे प्लास्टिक और रसायनों से बचाना अनिवार्य है। गंगा को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। गंगा के किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को प्लास्टिक व अन्य कचरा न फैलाने का संदेश वर्तमान परिवेश में न केवल अनिवार्य है बल्कि अपरिहार्य है। जागरूकता के दौरान महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, शिखा तिवारी, शगुन तिवारी सहित नमामि गंगे के स्वयंसेवक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।