{"_id":"69e7ac528c6659f4e10287dd","slug":"video-kunjpuras-youth-make-a-mark-in-sports-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: कुंजपुरा के युवाओं की खेलों में धाक, नेशनल खिलाड़ी बन सरकारी सेवाओं में चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: कुंजपुरा के युवाओं की खेलों में धाक, नेशनल खिलाड़ी बन सरकारी सेवाओं में चमके
कभी नवाबों की रियासत के रूप में पहचाने जाने वाला कुंजपुरा अब खेल, न्यायपालिका और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी नई पहचान बना रहा है। गांव के युवाओं ने खेल मैदान से लेकर सरकारी सेवाओं तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
गांव में स्थित जय हनुमान स्टेडियम आज खिलाड़ियों के लिए तपोभूमि बन चुका है, जहां कड़ी मेहनत कर युवा नेशनल स्तर पर पदक जीतकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। यही वजह है कि कुंजपुरा अब खेल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में उभर रहा है।
गांव के कई खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और बाद में सरकारी नौकरियों में भी स्थान हासिल किया। इनमें संजीव कुमार, बहादुर सिंह, गौरव, संदीप अत्री, गुलाब सिंह, सुखविंद्र और धर्मेंद्र प्रमुख नाम हैं।
खेलों के साथ-साथ कुंजपुरा ने न्यायपालिका और प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। गांव के वीरेंद्र सिंह न्यायपालिका में जज रहे, जबकि नरेंद्र सिंह हरियाणा लोक सेवा में अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
गांव निवासी प्रेमपाल सागर बताते हैं कि पहले गांव में स्टेडियम जैसी सुविधाएं भी नहीं थीं, लेकिन इसके बावजूद युवाओं ने अपने दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर नौकरियां हासिल कीं। अब बेहतर सुविधाओं के साथ नई पीढ़ी और भी बड़े मुकाम हासिल करने की ओर बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।