Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tradition 177 years ago Kashi roasted grains distributed alongside sweets during Diwali British traveler

परंपरा: 177 साल पहले काशी में दीपावली पर मिठाई के साथ बांटे जाते थे भुने अनाज, ब्रिटिश यात्री ने किया उल्लेख

Mon, 09 Nov 2026 10:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 10:24 AM IST
सार

करीब 177 साल पहले भी काशी में दीपावली मनाने की अनूठी परंपरा थी। ब्रिटिश यात्री ने अपनी किताब ‘सेक्रेड सिटी ऑफ हिंदू’ में उल्लेख किया है कि उस समय मिठाई के साथ भुने अनाज बांटे जाते थे। कुओं, मंदिरों और मूर्तियों के पास दीप जलाए जाते थे। अमावस्या की रात पूरा शहर दीपों से जगमगा उठता था।

विज्ञापन
Tradition 177 years ago Kashi roasted grains distributed alongside sweets during Diwali British traveler
काशी की अनोखी परंपरा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

काशी की दीपावली की परंपराएं सदियों पुरानी हैं। रोशनी, पूजा-पाठ और उत्सव के साथ इस पर्व का सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप भी खास रहा है। दीपावली पर मिठाइयां बांटने की परंपरा तो आज भी कायम है, लेकिन कभी काशी में मिठाइयों के साथ भुने हुए अनाज भी बांटे जाते थे। 

विज्ञापन


करीब 177 साल पहले काशी आए ब्रिटिश यात्री और लेखक एमए शेरिंग ने अपनी पुस्तक ‘सेक्रेड सिटी ऑफ हिंदू’ में दीपावली के ऐसे ही स्वरूप का उल्लेख किया है। उनके विवरण से पता चलता है कि उस दौर में दीपावली केवल घरों तक सीमित त्योहार नहीं थी, बल्कि पूरा नगर सामूहिक उत्सव में शामिल होता था।
विज्ञापन


शेरिंग ने लिखा है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पूरे नगर में दीपावली का मेला लगता था। यह हिंदुओं के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का पर्व था, जिसमें मुसलमान भी कुछ हद तक भागीदारी करते थे। इस दिन पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठता था। घरों से लेकर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों तक दीप जलाए जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

काशी की अनोखी परंपरा का उल्लेख

Tradition 177 years ago Kashi roasted grains distributed alongside sweets during Diwali British traveler
काशी की अनोखी परंपरा का उल्लेख। - फोटो : अमर उजाला

त्योहार की खुशियां बांटने के लिए लोग अपने मित्रों और परिचितों के बीच मिठाइयां और भुने हुए अनाज वितरित करते थे। गरीबों को भी ये वस्तुएं दान की जाती थीं। यहां तक कि सबसे गरीब व्यक्ति भी अपने घर के दरवाजे के सामने अपना छोटा-सा चिराग या दीपक जलाता है। कुओं, मंदिरों, मूर्तियों और स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व रखने वाले लगभग सभी स्थानों को दीपों से सजाया जाता है। यह त्योहार धन की देवी लक्ष्मी के सम्मान में मनाया जाता है।

एमए शेरिंग ने अपनी पुस्तक में दीपावली की रात जुआ खेलने की परंपरा का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि समाज के सभी वर्गों, ऊंच-नीच और हर जाति के लोग इस रात जुआ खेलते थे। यहां तक कि ऐसे लोग भी इस परंपरा में शामिल होते थे, जो सामान्य दिनों में कभी जुआ नहीं खेलते थे। यानी दीपावली की रात जुआ खेलना भी उस समय के उत्सव का एक हिस्सा था। हालांकि, शेरिंग ने इस परंपरा के नकारात्मक पक्ष पर भी टिप्पणी की है। उनके अनुसार, इस प्रथा का समाज के लोगों के मन-मस्तिष्क पर अत्यंत अनैतिक और बुरा प्रभाव पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed