{"_id":"69e7adb8ecad4463270e7ad2","slug":"video-fire-breaks-out-in-farmer-compound-losses-worth-lakhs-incurred-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसान के अहाते में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बछगांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक किसान के अहाते में रखे भूसे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो इंजन और ट्रैक्टर समेत गेहूं की बोरियां जल गईं। गांव वालों ने किसी तरह तालाब में इंजन लगाकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक काफी नुकसान हो गया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव बछगांव निवासी किसान गुड्डा सिंह के अहाते में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लगी। आग की लपटें और धुआं देख गांव वालों मौके पर इकट्ठा हो गए। किसान गुड्डा सिंह भी पहुंच गए। थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पास के तालाब में इंजर लगाकर आग पर पानी डाला। हालांकि कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी ने भी आग पर पानी डाला। गुड्डा सिंह ने बताया कि आग लगने से दो इंजन, एक ट्रैक्टर, 120 कुंटल भूसा, 40 कुंटल गेंहू, उपले, लकड़ी, तिरपाल, रस्सी का बंडल आदि जल गए। अहाते में लगी टिन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने ने बताया कि जल्द ही किसान के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की शासन को भेजी जाएगी। किसान के भाई पप्पू सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।