{"_id":"69e7adc73beeb288a80b6f3a","slug":"video-elderly-woman-drowns-after-slipping-while-bathing-in-yamuna-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना में नहाने गई वृद्धा पैर फिसलने से डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना में नहाने गई वृद्धा पैर फिसलने से डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल के नीचे मंगलवार की सुबह नहाने गई वृद्धा पैर फिसलने से यमुना नदी में डूब गई। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पैतीखेड़ा निवासी कोमल सिंह ने बताया कि उनकी मां कमला देवी (65) काफी समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। वाजिदपुर पुल के नीचे पहुंचकर उन्होंने किनारे पर साड़ी और चप्पल रख दीं और यमुना में नहाने लगीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गईं। माना जा रहा है कि पैर फिसलने से ही वह हादसे का शिकार हुई। उधर, देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे तो सुबह करीब साढ़े सात बजे नदी किनारे पर उनकी साड़ी और चप्पल मिलीं, जिसके बाद आशंका जताई गई कि वह नदी में डूब गई हैं। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस और नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पीएसी के गोताखोरों की मदद से यमुना में वृद्धा की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय पैर फिसलने से डूबने का है। गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।