{"_id":"69e7ab0259fab7909d08fe4d","slug":"video-woman-murdered-in-bareilly-body-found-on-bed-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरेली में महिला की हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव, सैन्यकर्मी पति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरेली में महिला की हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव, सैन्यकर्मी पति लापता
Mukesh Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:21 PM IST
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में मंगलवार शाम गीता नाम की महिला का शव उसके घर में बेड पर पड़ा मिला। महिला के दो बेटे स्कूल से लौटे तो इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता लगा कि महिला का सैन्यकर्मी पति पूर्वाह्न सवा 11 बजे छुट्टी से घर आया था और घंटे भर बाद जाता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला के शव की हालत देखकर लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। घटना के बाद महिला का सैन्यकर्मी पति लापता है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस का शक है कि उसी ने किसी वजह से पत्नी की हत्या की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।