{"_id":"69e84c09d7a68892750eb598","slug":"video-people-in-amritsar-break-down-gate-to-enter-power-station-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोग, सप्लाई चालू करवाई, कर्मचारियों से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोग, सप्लाई चालू करवाई, कर्मचारियों से बदसलूकी
अमृतसर के गांव वडाला भिट्टे वढ़ स्थित बिजली घर में उस समय हंगामा हो गया, जब आसपास के गांवों के कुछ लोग गेट तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। गुस्साए लोगों ने बंद की गई बिजली सप्लाई को खुद ही चालू कर दिया और इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।
कर्मचारियों के अनुसार उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली कट लगाने के आदेश मिले थे। लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी। आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने बिजली घर के गेट को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर प्रवेश किया।
कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और धमकियां
ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात के समय करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
पुलिस जांच शुरू, सख्त कार्रवाई का आश्वासन
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की शिकायत मिल गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और खासकर रात के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।