{"_id":"69e8a70738576ecd2c037c4c","slug":"video-municipal-corporation-will-bear-the-cost-of-water-connection-in-three-colonies-of-rudrapur-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर की तीन कॉलोनियों में पानी के कनेक्शन का खर्च उठाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर की तीन कॉलोनियों में पानी के कनेक्शन का खर्च उठाएगा नगर निगम
गायत्री जोशी
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:16 PM IST
रुद्रपुर नगर निगम कार्यालय में मेयर विकास शर्मा ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को अमृत योजना के तहत नि:शुल्क पानी के कनेक्शन मिलेंगे।
बुधवार को हुई बैठक में मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत पानी 750 फीट की गहराई से निकाला जा रहा है। इसे घर-घर पहुंचाने के लिए प्रथम चरण में रंपुरा, संजयनगर खेड़ा और सुभाष कॉलोनी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। इन क्षेत्रों के निवासियों को नए पानी के कनेक्शन लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। कनेक्शन का पूरा खर्च नगर निगम वहन करेगा। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रत्येक सोमवार को जल संस्थान के जेई अनिवार्य रूप से नगर निगम कार्यालय में बैठेंगे। इससे आम जनता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी और नए कनेक्शन की फाइलें भी जल्द निस्तारित होंगी। शिकायतों की निगरानी के लिए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। मेयर ने विभागीय तालमेल पर जोर देते हुए कहा कि जहां पाइपलाइन खराब है या स्टाफ की कमी है, वहां नगर निगम की टीम मरम्मत का कार्य करेगी और जल संस्थान आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगा। जो लोग व्यक्तिगत कनेक्शन नहीं ले सकते, उनके लिए वार्डों में स्टैंड पोस्ट लगाए जाएं ताकि उन्हें नि:शुल्क पानी मिल सके। सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर और मांग वाले क्षेत्रों में वाटर टैंकर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए जगह-जगह पानी के टब रखवाए जाएंगे। बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त रणदीप, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पीयूष रंजन, राजू नबियाल, तरुण शर्मा, एसडीओ अन्नु अरोरा, अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, सीएमएम मनोज कर्नाटक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।