{"_id":"69e8a6e0b4223761b006faa9","slug":"video-abhay-singh-chautala-slams-bjp-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: अभय सिंह चौटाला बोले- भाजपा महिला आरक्षण का उठाना चाहती है राजनीतिक फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: अभय सिंह चौटाला बोले- भाजपा महिला आरक्षण का उठाना चाहती है राजनीतिक फायदा
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला सोनीपत के राई में पहुंचे। यहां उन्होंने निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो सभी जगह अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी 23 या 24 अप्रैल तक सभी मेयर और पार्षद पदों के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। सभी उम्मीदवारों के नाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।महिला आरक्षण बिल पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने बहुत पहले 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण सभी वर्गों को दिया जाना चाहिए और भाजपा को अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 27 अप्रैल को स्पेशल सेशन बुलाकर बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नए नियम बनाकर किसानों को परेशान कर रही है।भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी तीखा हमला करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुड्डा के नौ विधायक करोड़ों रुपये में बिक गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने महज 5 विधायकों को बलि का बकरा बनाया, जबकि चार उनके चहेते थे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जल्द ही इन चारों विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता ने उन्हें 10 सीटें जिताई थीं, लेकिन उन्होंने समय रहते अच्छे काम नहीं किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।