{"_id":"69e8afc720f337fef203946c","slug":"video-a-massive-fire-broke-out-at-shadipur-plywood-factory-in-yamunanagar-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के शादीपुर प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के शादीपुर प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दीं और चारों ओर घना धुआं फैल गया। घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। हालांकि अधिकांश कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ लेबर के बारे में देर तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे चिंता का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही नुकसान का आकलन और राहत-बचाव कार्य जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।