Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
DGP Kailash Makwana arrives in Ujjain, speeds up preparations for Simhastha 2028,
{"_id":"69e8ea80dc4ac80950020b6d","slug":"dgp-kailash-makwana-arrives-in-ujjain-speeds-up-preparations-for-simhastha-2028-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4197609-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में पुलिस ट्रेनिंग शिविर शुरू, DGP ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में पुलिस ट्रेनिंग शिविर शुरू, DGP ने की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:23 PM IST
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया और सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
डीजीपी ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। करीब 750 करोड़ रुपये के पुलिस हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों की डीपीआर पहले ही मंजूर हो चुकी है और काम तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जैसे बड़े आयोजनों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
विशेष ट्रेनिंग शिविर शुरू
सिंहस्थ के दौरान हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती को देखते हुए उज्जैन में ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह तीन सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, जो आगे जिलों में पुलिस बल को प्रशिक्षित करेंगे।
पुलिस बल में भर्ती प्रक्रिया जारी
डीजीपी ने बताया कि पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष 7500 कांस्टेबल्स की भर्ती हुई थी और इस वर्ष भी उतनी ही भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सिंहस्थ से पहले उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उज्जैन दौरे के दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी किए। दर्शन के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।