सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Sadhvi Harshanand Giri told Amar Ujala - speaking against religion, youth are becoming fools, not cool

Ujjain News: 'धर्म के लिए खड़े होंगे तो ही बनेंगे कूल', जानें क्यों साध्वी हर्षानंद गिरि ने कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 03:54 PM IST
Sadhvi Harshanand Giri told Amar Ujala - speaking against religion, youth are becoming fools, not cool
उज्जैन में निरंजनी अखाड़े से सन्यास लेने वाली साध्वी हर्षानंद गिरि ने युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा नशे में और धर्म के खिलाफ बोलकर खुद को कूल समझते हैं, जबकि असल में वे गलत रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म के लिए खड़े होने और खुलकर बात करने की अपील की।

युवाओं पर साध्वी का बयान
साध्वी हर्षानंद ने कहा कि आज के युवा नशे में खोकर धर्म के खिलाफ बोलना “कूल” मानते हैं, लेकिन यह सोच गलत है। उन्होंने कहा, “जिस दिन आप धर्म के लिए खड़े होंगे और उसकी बात करेंगे, उसी दिन से आप सच में कूल बन जाएंगे।” यह बातें उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहीं।

ग्लैमर से सनातन तक का सफर
ग्लैमर की दुनिया छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुनने वाली हर्षा रिछारिया अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। साध्वी बनने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह ग्लैमर नहीं बल्कि सनातन धर्म की बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी सनातन धर्म के लिए आवाज उठाती रही हैं।

सोशल मीडिया और अनुभव का जिक्र
साध्वी ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था, जिसके बाद उन्हें कई मेल और मैसेज मिले। इन संदेशों में बताया गया कि साउथ इंडिया में नॉर्थ इंडियंस के साथ किस तरह का व्यवहार होता है और वहां रहने वाले नॉर्थ इंडियंस को किस तरह टारगेट किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इससे जुड़ी कई जानकारियां हैं।

धर्म के लिए एकजुट होने की अपील
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अपने धर्म के लिए खड़े हों और खुलकर बात करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हिंदू ही हिंदू को नहीं समझेगा और एक-दूसरे के लिए खड़ा नहीं होगा, तब तक उनके बीच की दूरियों का फायदा कोई तीसरा उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बदलना जरूरी है।

गुरुदेव के मार्गदर्शन में आगे की योजना
साध्वी हर्षानंद गिरि ने बताया कि अब वह गुरुदेव सुमनानंद के मार्गदर्शन में धर्म के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए जल्द ही जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Jabalpur News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर रोक, हाईकोर्ट ने डीईओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

लव जिहाद और लैंड जिहाद पर बयान
उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सेक्टर में भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक और दुखद हैं। उन्होंने युवाओं, खासकर हिंदू बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनने की सलाह दी। उनका कहना है कि सबसे पहले हमला दिमाग पर होता है, इसलिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। साध्वी ने कहा कि सोशल मीडिया पर बात करना पर्याप्त नहीं है। जब तक जमीनी स्तर पर काम नहीं होगा, तब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग छोटी बच्चियों को लव जिहाद में फंसाते हैं, उनके खिलाफ गुरुदेव के नेतृत्व में योजनाओं पर काम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमन कबीर ने विदेशी का किया अंतिम संस्कार, VIDEO

22 Apr 2026

लखनऊ: घंटाघर के पास बनी कबाड़ की दुकान में लगी आग, जलती बीड़ी फेंकने से घटी यह घटना

22 Apr 2026

लखनऊ: आज रवाना होगा हज यात्रियों का पहला जत्था, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दिखाई हरी झंडी

22 Apr 2026

अमृतसर में हॉल गेट के अंदर मछली मंडी और पान खोखे सील, दुकानदारों में रोष

22 Apr 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर नमामि गंगे का संदेश प्लास्टिक कचरे से पृथ्वी और गंगा को बचाएं, VIDEO

22 Apr 2026
विज्ञापन

यमुनानगर के रादौर में आधी रात गोलियों की गूंज, पूर्व सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

22 Apr 2026

लखनऊ: पहली बार हज करने जाते कानपुर निवासी अहमद अली साथ में बीवी शाहीन बेगम

22 Apr 2026
विज्ञापन

लखनऊ: पैरों से विकलांग हाजी जा रहे हैं हज यात्रा पर, कहा- अल्लाह ने बुलाया है

22 Apr 2026

अमृतसर में गेट तोड़कर बिजली घर में घुसे लोग, सप्लाई चालू करवाई, कर्मचारियों से बदसलूकी

22 Apr 2026

कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने पठानकोट के विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

22 Apr 2026

फिरोजपुर में कांग्रेस ने महिला आरक्षण को लेकर की प्रेस वार्ता

लखनऊ: हज यात्रियों का पहला जत्था आज होगा रवाना, लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे हाजी

22 Apr 2026

चंडीगढ़ में वांटेड गोलू गोहाना मुठभेड़ के बाद काबू

22 Apr 2026

अपराजिता के तहत विद्यावती कॉलेज में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

22 Apr 2026

Ujjain News: श्री महाकाल मंदिर में अलौकिक श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा जनसमूह; हजारों भक्तों ने किए दर्शन

22 Apr 2026

VIDEO: आगरा में भीषण हादसा, बाइकों और ऑटो की टक्कर; हादसे में दो लोगों की माैत

22 Apr 2026

Bijnor: बिजनौर में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से मारा, खुद को भी गोदा

21 Apr 2026

VIDEO: ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान का हृदयाघात से निधन

21 Apr 2026

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

21 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी महिलाओं ने किया बड़ा ऐलान, कहा-आत्मसम्मान, विश्वास और व्यापार की करेंगी तेहरवीं, होगा हवन और ब्रह्मभोज

21 Apr 2026

Meerut: छात्राओं ने सीखी रेजिन आर्ट की तकनीकें, बनाए उत्पाद

21 Apr 2026

Motihari: बालेन सरकार बनते ही नेपाल में नया नियम, भारत से 100 रु. से ज्यादा का सामान लेने पर टैक्स

21 Apr 2026

ज्ञानवापी पर ये क्या बोल गए बागेश्वर धाम के महंत Dhirendra Krishna Shastri, मचा बवाल!

21 Apr 2026

Bihar Politics: CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पीएम मोदी से की मुलाकात

21 Apr 2026

Ranchi: CM हेमंत सोरेन की महिलाओं को सौगात, 314 महिला पर्यवेक्षकों, 61 सीडीपीओ को सौंपे नियुक्ति पत्र

21 Apr 2026

Patna में भीषण गर्मी, DM ने 24 घंटे में दिया दूसरा आदेश...अब 11.30 के बाद नहीं खुले रहेंगे स्कूल

21 Apr 2026

फरीदाबाद के आईएमटी में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

21 Apr 2026

Begusarai: डबल क्राइम से हड़कंप, टंकी से मिला युवक का शव...विवाहिता की संदिग्ध मौत

21 Apr 2026

गुप्तकाशी-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग: देवीधार में सुधरा गया मार्ग, यात्रियों को मिलेगी राहत

21 Apr 2026

जींद: नई अनाज मंडी में गेहूं उठान को लेकर बवाल, आढ़ती एसोसिएशन का विरोध

21 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed