{"_id":"69e90275f195e073310f8eb5","slug":"video-anti-encroachment-drive-launched-in-kosikalan-in-mathura-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, ध्वस्त किए खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा के कोसीकलां में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, ध्वस्त किए खोखे
मथुरा के कोसीकलां में तहसील प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। थाना रोड पर पोस्ट ऑफिस के सामने बुलडोजर से एक दर्जन से अधिक खोखों के आगे लगे टीन शेड ध्वस्त कर दिए गए। लकड़ी के खोखे, त्रिपाल और बांस-बल्ली से बने अस्थायी ढांचे भी हटाए गए। पालिका कर्मचारियों ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को ट्रैक्टर में भरकर जब्त कर लिया। एसडीएम न्यायिक/ ईओ नगर पालिका अखिलेश कुमार, तहसीलदार सचिन पंवार आदि ने लेखाकार योगेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार, जेई जल विकास चौहान, सोनू पटवारी, सूरजपाल और विनोद शर्मा आदि के साथ अभियान चलाया। सब्जी मंडी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैलाए गए सामान को हटवाया गया। एसडीएम ने बताया कि अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। टीम ने सब्जी मंडी, बाजार सराय होते हुए घंटाघर तक अभियान चलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।