{"_id":"69e90260467b5808ef0ed351","slug":"video-parashurama-procession-taken-out-with-great-pomp-and-show-in-agra-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा, पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी हुए शामिल; कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा, पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी हुए शामिल; कही ये बात
आगरा में आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क से चतुर्थ परशुराम शोभायात्रा श्री परशुराम सेवा चरण सेवक की ओर से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने की। उनके साथ मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी भी उपस्थित थे। लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु भी उपस्थित रहे। परशुराम कुटुंब शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी आए थे। उन्होंने आवास विकास कालोनी स्थित परशुराम चौक पर हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी घटना समाज में सौहार्द को प्रभावित करती है। सार्वजनिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की। कहा कि प्रशासन को निष्पक्षता के साथ सभी पक्षों को सुनकर कार्य करना चाहिए। अग्निहोत्री ने शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।