{"_id":"69e9058a03d0f5a8640d4206","slug":"video-gurugram-affordable-ride-but-at-the-cost-of-life-substandard-helmets-provided-in-bike-taxis-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सस्ती सवारी, लेकिन जान पर भारी, बाइक टैक्सी में मिल रहे घटिया हेलमेट, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सस्ती सवारी, लेकिन जान पर भारी, बाइक टैक्सी में मिल रहे घटिया हेलमेट, देखें रिपोर्ट
मिलेनियम सिटी में तेजी से बढ़ रही बाइक टैक्सी सेवा अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। शहर में हजारों लोग रोजाना बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर बाइक टैक्सी चालक यात्रियों को जो हेलमेट देते हैं, वे मानक के अनुसार नहीं होते। कई हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए रखे जाते हैं, जिनकी कीमत 100 से 150 रुपये तक होती है और उनमें सुरक्षा के जरूरी मानक नहीं होते।
शहर के कई इलाकों में बाइक टैक्सी चालक सस्ते और हल्के हेलमेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन हेलमेट में न तो सही लॉकिंग सिस्टम होता है, न मजबूत बॉडी और न ही आईएसआई मार्क। ऐसे में दुर्घटना होने पर यह हेलमेट यात्रियों की जान बचाने के बजाय केवल औपचारिकता बनकर रह जाते हैं।
यात्रियों का कहना है कि बाइक टैक्सी चालक अक्सर गंदे, टूटे हुए या ढीले हेलमेट देते हैं। कई बार हेलमेट का शीशा टूटा होता है, स्ट्रैप खराब होती है और अंदर की गद्दी भी निकल चुकी होती है। मजबूरी में यात्री वही हेलमेट पहनकर सफर करते हैं क्योंकि उनके पास दूसरा विकल्प नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।