Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर महिलाओं का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी, राहुल-अखिलेश का पुतला फूंककर जताया आक्रोश
{"_id":"69e8b6a8c059c36f5802c7ce","slug":"video-video-nara-shakata-vathana-vathhayaka-para-mahalo-ka-paratharashana-vapakashha-ka-khalfa-narabja-rahal-akhalsha-ka-patal-fakakara-jataya-aakarasha-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर महिलाओं का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी, राहुल, अखिलेश के पुतले फूंककर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर महिलाओं का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी, राहुल, अखिलेश के पुतले फूंककर जताया आक्रोश
नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान डिग्री कॉलेज के बाहर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और जन आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान सांसद डॉ. आनंद गोंड ने कहा कि विपक्षी पार्टियां महिलाओं के हक और सम्मान की बात तो करती हैं, लेकिन सही समय पर उनके समर्थन में खड़ी नहीं होतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर विपक्ष का रवैया महिलाओं के प्रति उनकी सोच को साफ दिखाता है।
कार्यक्रम में पुष्पा चौधरी, डिंपल जैन, एकता जायसवाल, प्रियंका रावत, सोनी श्रीवास्तव, उर्मिला शुक्ला, ज्योति सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अरुणेंद्र सिंह, सौरभ मिश्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और महिलाओं ने अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।