{"_id":"69e86687f7660be563053de9","slug":"video-meerut-message-of-water-conservation-for-students-on-earth-day-administered-pledge-to-save-water-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पृथ्वी दिवस पर छात्रों को जल संरक्षण का संदेश, पानी बचाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पृथ्वी दिवस पर छात्रों को जल संरक्षण का संदेश, पानी बचाने की दिलाई शपथ
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को एनवायरमेंट क्लब की ओर से मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति नगर में पृथ्वी दिवस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सावन कनौजिया ने कहा कि यदि हमारी नदियां, कैनाल और नहरें सूख गईं तो जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर इसी तरह पानी की बर्बादी जारी रही तो एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2050 तक मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहर डूब सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी बचाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को पानी संरक्षण से जुड़ा एक वीडियो भी दिखाया गया, जिससे उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल वीनू अग्रवाल, शिल्पी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में सावन कनौजिया के साथ लक्ष्य निचंत, अमरा नदीम, विधि, हर्षिता सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।