{"_id":"69e8668a7301ef422d0d3400","slug":"video-meerut-bjp-mahila-morcha-protests-against-congress-burns-effigy-in-meerut-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश प्रदर्शन, पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश प्रदर्शन, पुतला दहन
मेरठ के इस्माइल नेशनल महिला महाविद्यालय के पास भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा महिला सशक्तिकरण का विरोध करने वाली कथित कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस के विरोध में महिला जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।