{"_id":"69e90316be04b1b04c050e9e","slug":"video-gurugram-news-ensure-voiceless-creatures-do-not-fall-victim-to-heatstroke-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीट स्ट्रोक का शिकार न हों बेजुबान, छायादार जगह पर मिट्टी के बर्तन में रखें साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीट स्ट्रोक का शिकार न हों बेजुबान, छायादार जगह पर मिट्टी के बर्तन में रखें साफ पानी
तापमान का पारा चढ़ने के साथ शहर में गर्म हवाएं भी चल रही है। गुरुग्राम में लू की लहर से सड़क पर चलने वाले लोग तो परेशान हो ही रहे हैं बेजुबानों पर इसका बहुत असर है। सदर बाजार स्थित जैन पक्षी अस्पताल में हीट स्ट्रोक के शिकार पक्षी लाए जाने लगे हैं। जिन पक्षियों को किसी ने देख लिया और अस्पताल तक पहुंचा दिया वे तो भाग्यशाली हैं मगर बहुत सारे पक्षी पानी के अभाव में गर्म हवाओं से लड़ते हुए मरने को विवश है। अस्पताल के डॉक्टर राज कुमार ने लोगों ने अपील की है कि लोग छायादार जगह पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी जरूर रखे। चिड़ियों, कबूतरों, तोतों के छोटे बच्चे गर्मी के कारण अपने घोंसले से गिरकर बेहोश हो रहे हैं। शहर में प्राकृतिक जलाशयों की कमी के कारण उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में उनके लिए पानी के साथ दाने भी डाला जाना चाहिए। एनिमल वेलफेयर डॉक्टर्स फोरम में अध्यक्ष डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि न केवल पक्षियों बल्कि गाय, कुत्ते आदि जानवरों के लिए छायादार जगह पर पानी रखा जाना चाहिए।
इस मौसम में पानी नहीं मिलने के कारण कुत्तों में काटने की प्रवृति भी तेज हो जाती है। गली में रहने वाले कुत्तों को नियत जगह पर खाना और पानी उपलब्ध कराने से वे आक्रामक नहीं होंगे। मानवता की दृष्टि से भी अपने आस-पास रहने वाले पशु पक्षियों की सहायता हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।