{"_id":"69e90259607590123104f6a1","slug":"video-dogs-attacks-innocent-victim-left-bleeding-profusely-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुत्तों के झुंड का हमला, मासूम को कर दिया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुत्तों के झुंड का हमला, मासूम को कर दिया लहूलुहान
मथुरा के कोसीकलां में ईदगाह के समीप कुत्तों के हमले में एक बालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईदगाह के पास बस्ती में रहने वाला सैफू (12) मंगलवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बालक के गिरते ही आसपास मौजूद अन्य कुत्ते भी उस पर टूट पड़े और उसे घेर लिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ईंट-पत्थर मारकर किसी तरह उसे कुत्तों के झुंड से बचाया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो चुका था। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पांच बच्चों पर कुत्ते हमले कर चुके हैं। करीब एक वर्ष पूर्व फैजान की कुत्तों के हमले के बाद मृत्यु हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।