{"_id":"69e9026e41078f223b0f445b","slug":"video-parashurama-procession-was-taken-out-with-great-pomp-and-show-in-agra-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा, जगह-जगह किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा, जगह-जगह किया गया स्वागत
आगरा में आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क से चतुर्थ परशुराम शोभायात्रा श्री परशुराम सेवा चरण सेवक की ओर से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने की। उनके साथ मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी भी उपस्थित थे। लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु भी उपस्थित रहे। यात्रा संयोजक आशीष मिश्रा व हरिओम शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन आवास विकास क्षेत्र में किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी मैया, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, सालासर बालाजी, ब्रह्मा-विष्णु महेश कि झांकियां सहित 31 झांकियां ने सामाजिक संदेशों के साथ समरसता का संदेश दिया। चरण सेवक कैलाश नारायण मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर 1108 दीपों से महाआरती का आयोजन किया। शोभायात्रा का समापन सूर वाटिका (सेंट्रल पार्क) पर सम्मान समारोह के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।