{"_id":"69e900efee121875e0060f71","slug":"video-auraiya-van-falls-into-drain-while-reversing-driver-jumps-out-to-save-his-life-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: बैक करते समय नाले में गिरी वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बैक करते समय नाले में गिरी वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान
औरैया के खानपुर चौराहे के पास बुधवार देर शाम हाईवे की सर्विस रोड के किनारे एक वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वैन के गिरते समय चालक ने कूद कर जान बचा ली।
हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है वैन चालक अपनी गाड़ी को सर्विस रोड पर बैक कर रहा था। अंधेरा होने और नाले के खुले होने के कारण चालक को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और गाड़ी का पिछला हिस्सा सीधे नाले में चला गया। देखते ही देखते वैन पूरी तरह से पलट गई। लोगों का कहना है कि हाईवे की सर्विस रोड के किनारे स्थित यह है कि नाला काफी समय से खुला पड़ा है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में चालक के अलावा और कोई सवार नहीं था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।