फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi Metro Viral Video Woman Allegedly Caught Trying to Steal From Passenger Purse Amid Crowd

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में जेबकतरी का खेल, महिला की हरकत देखकर लोग बोले- सावधान रहिए

Tue, 11 Aug 2026 09:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Aug 2026 09:19 AM IST
सार

Video: दिल्ली मेट्रो की भीड़ के बीच कथित चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीली साड़ी पहनी महिला पर पर्स से सामान निकालने की कोशिश का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Delhi Metro Viral Video Woman Allegedly Caught Trying to Steal From Passenger Purse Amid Crowd
दिल्ली मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी? - फोटो : इंस्टाग्राम @activist_karimansari

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान भीड़ से बचना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर राजीव चौक जैसे व्यस्त स्टेशनों पर ट्रेन आते ही यात्रियों के बीच अंदर जाने और बाहर निकलने की होड़ लग जाती है। इसी भीड़ के बीच अगर कोई आपके बेहद करीब आकर खड़ा हो जाए तो शायद ही आप उस पर ध्यान दें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक महिला पर भीड़ का फायदा उठाकर दूसरी यात्री के पर्स से सामान निकालने की कोशिश करने का दावा किया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस क्लिप में मेट्रो के दरवाजे के पास यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई देती है। लोग एक-दूसरे से आगे निकलकर कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान पीली साड़ी पहने एक महिला भीड़ में मौजूद दूसरी महिला यात्री के काफी करीब पहुंचती है। वीडियो में दावा किया गया है कि पीली साड़ी वाली महिला ने मौका देखकर दूसरी महिला के पर्स में हाथ डाल दिया। वह कथित तौर पर बैग से कोई कीमती सामान या नकदी निकालने की कोशिश करती नजर आती है। लेकिन तभी उसकी नजर कैमरे पर पड़ जाती है। कैमरे को देखते ही वह तुरंत अपना हाथ पर्स से बाहर निकाल लेती है और नॉर्मल तरीके से खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KarimAnsariRTI (@activist_karimansari)

विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स ने ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने कहा कि ऐसी महिलाओं को तुरंत पकड़कर सबक सिखाया जाना चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा कि अगर कैमरे पर उसकी नजर नहीं गई होती, तो वह रंगे हाथों पकड़ी जा सकती थी।

इन घटनाओं से सावधान रहने की है जरूरत
कुछ लोगों ने दावा किया कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर यात्रियों को इस तरह की घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है। कई यूजर्स ने राजीव चौक के अलावा कनॉट प्लेस, कश्मीरी गेट और चांदनी चौक जैसे स्टेशनों का भी जिक्र किया। फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इस क्लिप ने एक बार फिर भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने सामान को लेकर सतर्क रहने की चर्चा जरूर छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed