फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Haridwar Viral Video Ganga Water Containers Selling for Up to Rs 500 Internet Reacts

Viral Video: हरिद्वार में गंगाजल भी महंगा, छोटी सी केन के मांगे 80 से 500 रुपये, वीडियो वायरल

Mon, 10 Aug 2026 03:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Aug 2026 03:58 PM IST
सार

Video: हरिद्वार में गंगाजल भरने के लिए मिलने वाले छोटे डिब्बों की कीमत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दुकानदार छोटी केन के लिए 80 से 500 रुपये तक मांगते नजर आ रहे हैं, जिस पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 

विज्ञापन
Haridwar Viral Video Ganga Water Containers Selling for Up to Rs 500 Internet Reacts
हरिद्वार में गंगाजल भी महंगा - फोटो : इंस्टाग्राम @skpradhan.in

विस्तार

गंगा किनारे पहुंचकर गंगाजल घर ले जाना श्रद्धालुओं के लिए आम बात है। इसके लिए बाजार में छोटे-बड़े डिब्बे और केन मिल जाते हैं, जिनमें पानी भरकर आसानी से घर ले जाया जा सकता है। लेकिन इन दिनों हरिद्वार का एक वीडियो इसी छोटी सी केन की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में एक शख्स दुकानदार से डिब्बों के दाम पूछता नजर आता है और कुछ कीमतें सुनकर हैरान रह जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक शख्स हरिद्वार में गंगा किनारे लगी दुकानों पर रखी केन दिखाते हुए कहते हैं कि छोटी सी केन 80 रुपये की बताई जा रही है। इसी दौरान दुकानदार कहता है कि वह 100 रुपये की है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स एक और छोटा डिब्बा उठाकर उसका दाम पूछता है। जवाब मिलता है कि इसकी कीमत भी 80 रुपये है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sk Pradhan (@skpradhan.in)

विज्ञापन
विज्ञापन



डिब्बों के बढ़े दाम
दुकान के आसपास अलग-अलग आकार के कई डिब्बे रखे दिखाई देते हैं। इसी दौरान शख्स दुकानदार से सवाल करता है कि आखिर इतनी महंगी केन का क्या करेंगे? इस पर दुकानदार मजाकिया अंदाज में जवाब देता है कि ‘फॉर्च्यूनर खरीदूंगा।’ बात यहीं खत्म नहीं होती। आगे बढ़ने पर वीडियो में एक दूसरी केन दिखाई देती है, जिसकी कीमत 500 रुपये बताई जाती है। इस कीमत ने वीडियो बनाने वाले शख्स को भी हैरान कर दिया।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो रिकॉर्ड करते समय एक और व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहता है कि वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा। इसके जवाब में शख्स कहता है कि हरिद्वार में तो सब कुछ बहुत महंगा चल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो लोगों ने भी अपनी राय रखनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने कहा कि इतनी कीमत देने से बेहतर है 20 रुपये वाली पानी की बोतल खरीद ली जाए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘धर्म नहीं बिजनेस।’ वहीं एक और यूजर ने बताया कि उसने ऐसी केन महज 10-20 रुपये में खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed