फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Diwali Chhath Rush Secunderabad Railway Station Witnesses Massive Crowd Video Viral

दिवाली-छठ पर घर जाने की ऐसी मची होड़, सिकंदराबाद स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं, वीडियो देख घबरा जाएंगे आप

Tue, 03 Nov 2026 02:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

Viral Video: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों की भीड़ के चलते सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। जनरल से लेकर दूसरे कोच तक यात्रियों की भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Diwali Chhath Rush Secunderabad Railway Station Witnesses Massive Crowd Video Viral
दीवाली और छठ पर घर जाने के लिए मची होड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@kumarkualesh

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा का त्योहार आते ही घर जाने की खुशी लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई देने लगती है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में काम करने वाले लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए यूपी और बिहार का रुख करते हैं। कोई कई दिन पहले से टिकट बुक कर लेता है तो कोई आखिरी समय तक घर पहुंचने का रास्ता तलाशता रहता है। लेकिन त्योहारों के इस मौसम में ट्रेन से सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। रेलवे स्टेशनों पर इतनी भीड़ उमड़ रही है कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। इसी बीच हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि त्योहार पर घर पहुंचने के लिए लोगों को कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए मची होड़
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का नजारा दिखाई दे रहा है। यहां प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा है। हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। किसी के हाथ में बैग है तो कोई सिर पर सामान रखकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है, जनरल बोगी में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kualesh Kumar (@kumarkualesh)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो देखकर होगी घबराहट
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किसी तरह ट्रेन के दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बोगी में पहले से ही इतनी भीड़ है कि अंदर जाने के लिए जगह बनाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद हर कोई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में लगा है। आखिर घर पहुंचने की जल्दी जो है। दिवाली और छठ पूजा पर परिवार के साथ रहने की चाह में लोग इस मुश्किल सफर के लिए भी तैयार हैं।


जनरल ही नहीं, दूसरे कोच के बाहर भी भीड़
सिकंदराबाद स्टेशन पर भीड़ का यह हाल केवल जनरल बोगियों तक सीमित नहीं दिखाई दे रहा। वीडियो में दूसरे कोच के बाहर भी बड़ी संख्या में यात्री नजर आ रहे हैं। स्लीपर कोच के आसपास भी लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसे में जिन यात्रियों के पास टिकट है, उनके लिए भी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन तक पहुंचना आसान नहीं है। त्योहारों के समय हर साल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में घर लौटने वालों की भीड़ देखने को मिलती है। टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और जिन लोगों को टिकट मिल भी जाता है, उन्हें स्टेशन और ट्रेन में भीड़ का सामना करना पड़ता है।

टिकट नहीं मिला तो ऑटो से ही बिहार निकल पड़ा शख्स
त्योहार पर घर पहुंचने की इसी बेचैनी की एक और तस्वीर हाल ही में सामने आई थी। बिहार के रहने वाले एक शख्स को जब ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो उसने ऑटो रिक्शा से ही घर जाने का फैसला कर लिया। करीब 1200 किलोमीटर के इस सफर में उसके दो साथी भी साथ हो लिए। तीनों ने ऑटो से बिहार जाने का रास्ता चुना ताकि किसी तरह त्योहार पर अपने घर पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed