सड़क पर आराम फरमाती बाघिन को देख थम गई कार की रफ्तार, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर जंगल सफारी से एक बाघिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें एक बाघिन सड़क के बीचों-बीच बेखौफ होकर लेटी नजर आ रही है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे जंगल की इस सड़क पर उसका ही कब्जा हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल सफारी में सड़क के बीच लेटी बाघिन का वायरल वीडियो: जंगल सफारी पर जाने वाले लोग घंटों भटकते हैं ताकि उन्हें एक बार शेर या बाघ की झलक मिल जाए. लेकिन अगर बाघ या शेर आपके सामने खुद आ जाए तो शायद ये आपके लिए एक सपना सच हो जाने जैसा हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाघिन सड़क के बीचों-बीच बेखौफ होकर लेटी नजर आ रही है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे जंगल की इस सड़क पर उसका ही कब्जा हो।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि तड़के सुबह कुछ लोग जंगल सफारी के लिए निकले थे। तभी रास्ते में उन्हें एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी उन्होंने शायद ही उम्मीद की होगी। एक बाघिन सड़क के बीच में लेटी हुई थी। बाघिन का शाही अंदाज देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे जंगल की इस सड़क पर उसी का राज हो। कार सवारों ने जैसे ही सड़क के बीचों-बीच बड़े आराम से लेटी बाघिन को देखा, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी। हालांकि, गाड़ियों और इंसानों की मौजूदगी का बाघिन पर जरा भी असर नहीं हुआ। वह बेफिक्र होकर सड़क पर उसी तरह पसरी रही, मानो पूरी सड़क पर उसी का राज हो और बाकी सभी को उसके उठने का इंतजार करना पड़ेगा।
घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा खूंखार जानवर, देखें वीडियो
यहां देखें वीडियो
A post shared by Ketan Zagade Photography (@ketanzagade_photography)
सड़क पर बाघिन का शाही अंदाज
वीडियो में आगे बाघिन का बेफिक्र अंदाज और भी दिलचस्प नजर आता है। कभी वह सड़क पर पूरी तरह पसरकर आराम करती, तो कभी अंगड़ाई लेते हुए जीभ बाहर निकालकर अपनी अदाएं दिखाती नजर आती है। कार की हेडलाइट्स की रोशनी में बाघिन का यह शाही अंदाज देखकर वहां मौजूद पर्यटक भी हैरान रह गए। वीडियो को अबतक 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
एक ऐसी याद जो जिंदगी भर दिल में रहेगी
सड़क पर शाही अंदाज में आराम फरमाती बाघिन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- सफारी शुरू होने से पहले ही सड़क पर हुआ एक ऐसा अनपेक्षित सामना, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 5 सितंबर 2026 की सुबह, एक युवा मादा बाघिन ने सड़क को ही अपनी सुबह की आरामगाह बना लिया था। हम जैसे-जैसे उसके करीब पहुंचे, वह पूरी तरह बेफिक्र नजर आई और उसे हमारी मौजूदगी से जरा भी फर्क नहीं पड़ा। हम बाघ को देखने निकले थे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि वह खुद हमारा इंतजार कर रही होगी। यह किसी सपने के सच होने जैसा था—एक ऐसी याद, जो जिंदगी भर दिल में रहेगी। तुम वाकई खूबसूरत हो।
वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस अद्भुत नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जंगल का असली राजा कौन है? यह इस बाघिन ने बिना कुछ कहे ही साबित कर दिया। वहीं कई यूजर्स बाघिन की इस 'अदा' और 'रॉयल नखरों' पर फिदा हो गए हैं।
देहरादून: डॉ. राधाकृष्णन की फोटो के सामने ऊ ला ला डांस का वीडियो वायरल, अब कॉलेज ने सफाई देकर कही ऐसी बात