Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ अचानक घर के अंदर घुस आता है। मगरमच्छ के आगे काफी सारे कुत्ते थे, इसलिए लोगों को डर था कि ये मगरमच्छ कुत्तों पर हमला न कर दे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Crocodile Enter House Viral Video In Hindi: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक और घातक शिकारियों में से एक होता है, जो पानी में घात लगाकर शिकार करने में माहिर होते हैं और मिनटों में किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यही वजह है कि इंसान ही नहीं, दूसरे जानवर भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन हाल ही में गोवा से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
Viral Video: महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने
Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के आंगन में अचानक एक बड़ा मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान एक व्यक्ति चारपाई पर बैठा हुआ था। मगरमच्छ ने जैसे ही हलचल की और तेजी से उसकी ओर बढ़ा, व्यक्ति तुरंत भागकर घर के अंदर चला गया। उसके पीछे एक लड़की भी सुरक्षित घर में दाखिल हो गई। इसके बाद आंगन में केवल मगरमच्छ और कुत्ते रह गए।
इसके बाद आंगन में केवल कुत्ते और मगरमच्छ नजर आए। कुत्ते लगातार जोर-जोर से भौंकते हुए मगरमच्छ के आसपास चक्कर लगा रहे थे। भौंकने की आवाज से मगरमच्छ भी बार-बार कुत्तों की ओर बढ़ता नजर आया। इस दौरान पूरे घर में दहशत का माहौल बना रहा।
#Goa- A 🐊crocodile reportedly entered a residential house at Khandepar, Charan Desai safely rescued the crocodile from the house. pic.twitter.com/p75GqKMgxs— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 17, 2026
घर के आंगन में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप
मगरमच्छ को आंगन में इस तरह घूमता देख लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा था कि यह खतरनाक जीव किसी को नुकसान न पहुंचाए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि मगरमच्छ ने किसी को चोट नहीं पहुंचाई। बताया जा रहा है कि, बाद में एक व्यक्ति ने बेहद हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए पूरे मामले को संभाला। काफी मशक्कत के बाद उसने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाल दिया। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
Viral Video: नन्हे बच्चों ने बचाई मुसीबत में फंसे बिल्ली के बच्चे की जान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: चाइनीज कहने पर बच्ची ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को वहां मौजूद एक आदमी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच हलचल मच गई है। लोग जमकर तारीफ कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतना बड़ा मगरमच्छ सीधे किसी के घर के अंदर तक कैसे पहुंच गया। दूसरे यूजर ने लिखा- वहीं कई यूजर्स उस आदमी की तारीफ कर रहे हैं जिसमें बहादुरी दिखाई और मगरमच्छ को संभाल कर बाहर निकाल दिया।