फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little kids rescue kitten trapped in trouble video goes viral on social media

Viral Video: नन्हे बच्चों ने बचाई मुसीबत में फंसे बिल्ली के बच्चे की जान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुसीबत में फंसी बिल्ली की मदद कर लोगों का दिल छू लिया है। 

विज्ञापन
Little kids rescue kitten trapped in trouble video goes viral on social media
बच्चों ने कि मुसीबत में फंसी बिल्ली की मदद - फोटो : @TayyabBKU

विस्तार

Little Kids Rescue Kitten Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी संवाद के सीधे लोगों के दिल को छू जाते हैं। सोशल मीडिया पर दो बच्चों का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुसीबत में फंसी बिल्ली की मदद कर लोगों का ध्यान खींच लिया है। 

विज्ञापन

Viral Video: चाइनीज कहने पर बच्ची ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि, मुसीबत में फंसे एक बिल्ली के बच्चे पर दो बच्चों की नजर पड़ती है। बेजुबान को मुश्किल में देखकर दोनों बिना देर किए उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। बड़ा बच्चा एक बेंच को उठाकर छत की ओर खड़ा करता है, ताकि बिल्ली का बच्चा उसके सहारे नीचे उतर सके। वहीं, दूसरा बच्चा नीचे प्लास्टिक की बाल्टी लेकर तैयार खड़ा रहता है। जैसे ही बिल्ली का बच्चा बेंच से फिसलते हुए नीचे आता है, बाल्टी लेकर खड़ा बच्चा उसे सुरक्षित पकड़ लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेजुबान के लिए आगे आए बच्चों के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- छत पर फंसे इस बेजुबान को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे इन नन्हे बच्चों के प्रयास ने दिल जीत लिया। उम्र छोटी या बढ़ी हो लेकिन मदद करने का जज़्बा भी बड़ा होना चाहिए। इन बच्चों ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत उम्र की मोहताज नहीं होती जीवन मे यदि कभी किसी मजबूर या जरूरतमंद इंसान या किसी बेजुबान जीव की मदद करने का अवसर मिले तो सदैव तत्पर रहें।

 

बच्चों की समझदारी और बेजुबान जानवर के प्रति संवेदनशीलता के इस वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इंसानियत उम्र की मोहताज नहीं होती। दूसरे यूजर ने लिखा- छोटी उम्र में बेजुबान की मदद करने का यह जज़्बा वाकई काबिल-ए-तारीफ है।


Viral Video: महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने

Viral: बारिश में पटरी पर जाते हुए शख्स के छाते में उतरा करंट, जानें इसके पीछे की फिजिक्स और रेलवे के नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed