{"_id":"6a635ac5c1f53a34e80fa6c2","slug":"gujarat-rain-24-hours-rainfall-equal-to-delhi-annual-rainfall-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IMD Rain: क्यों गुजरात में एक दिन में हुई इतनी ज्यादा बारिश? जानिए मौसम की बड़ी वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
IMD Rain: क्यों गुजरात में एक दिन में हुई इतनी ज्यादा बारिश? जानिए मौसम की बड़ी वजह
Fri, 24 Jul 2026 06:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:00 PM IST
सार
IMD Rain: गुजरात के कई इलाकों में एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई है कि बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर से आ रही लगातार नमी वाली हवाएं और मजबूत दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण इतना अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
क्यों गुजरात में एक दिन में हुई इतनी ज्यादा बारिश?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IMD Rain: देश के कई इलाकों में एक बार फिर मानसून सक्रिय है। अब इस बीच दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में एक दिन में इतनी बारिश हुई की बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कें, घर, दुकानें और रेलवे ट्रैक सबकुछ पानी में डूब गया है। कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुसने से रोजमर्रा की जिंदगी ठहर गई है। आइए जानते हैं कि आखिर एक दिन में इतनी बारिश क्यों हुई है?
विज्ञापन
क्यों हुई इतना ज्यादा बारिश?
मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अरब सागर से आ रही लगातार नमी वाली हवाएं और मजबूत दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण इतना अधिक बारिश हुई है। बारिश का असर उंबरगांव, वलसाड और आसपास के कई इलाकों में देखने को मिला है। इन जगहों पर लगातार कई घंटों तक तेज बारिश होती रही। इसके कारण नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। कई इलाकों में सड़कों पर पानी आ गया, जिसके कारण वाहन बीच रास्ते में फंस गए। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार, उंबरगांव में सबसे अधिक 906 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही कपराडा में 731 मिमी, नानापोंधा में 643 मिमी, धरमपुर में 499 मिमी, पारडी में 448 मिमी, वांसदा में 435 मिमी, वापी में 413 मिमी और वलसाड शहर में 403 मिमी बारिश हुई है। तापी जिले के डोलवन में 378 मिमी और डांग जिले के वघई में 369 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में एक ही दिन में बहुत अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
Optical Illusion: तस्वीर में कप खोजने में घूम गया लोगों का दिमाग, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुजरात के ऊपर काफी मजबूत बना है। अरब सागर से लगातार नमी से भरी हवाएं गुजरात की ओर आ रही हैं। इसके साथ ही पश्चिम भारत के ऊपर बना मौसम का सिस्टम भी लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में बना रहा। इसके कारण लगातार उसी क्षेत्र में बारिश होती रही और कुछ ही घंटों में बहुत अधिक बारिश हो गई। अधिक बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
Japan: ऑफिस में शॉर्ट्स पहनने पर मचा बवाल, पैरों के बालों को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस
मौसम विभाग का कहना है कि अगर 24 घंटे में 204.5 मिमी या उससे अधिक होने पर ज्यादा भारी बारिश माना जाता है। लेकिन गुजरात के कई इलाकों में इससे दो, तीन और कुछ जगहों पर चार गुना तक अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 906 मिमी बारिश उंबरगांव में दर्ज हुई है, जो सामान्य सीमा से कई गुना अधिक है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।