फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Japan mens leg hair harassment after wearing shorts to the office debate goes viral on internet

Japan: ऑफिस में शॉर्ट्स पहनने पर मचा बवाल, पैरों के बालों को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Fri, 24 Jul 2026 03:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

Viral Video: जापान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वहां पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पुरुष कर्मचारियों को ऑफिस में शॉर्ट्स पहनने की परमिशन दी गई। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने पुरुषों के पैरों के बालों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई और इसे 'लेग हेयर हैरेसमेंट' का नाम दे दिया। 

विज्ञापन
Japan mens leg hair harassment after wearing shorts to the office debate goes viral on internet
जापान में ऑफिस में शॉर्ट्स पहनने को लेकर छिड़ी बहस - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Japan Mens Leg Hair Harassment Office Shorts Viral Debate: जापान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां के कई शहरों में तो तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हाल ही में जापान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि, लोगों को गर्मी से राहत देने और एयर कंडीशनर का कम इस्तेमाल करने के लिए टोक्यो प्रशासन ने कर्मचारियों को ऑफिस में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी।

विज्ञापन


Viral: शादी के खर्च पर वायरल हुई लड़की की सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प बहस
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत पुरुष कर्मचारियों को पहली बार ऑफिस में शॉर्ट्स पहनकर आने की भी परमिशन दी गई। यह कदम कर्मचारियों को गर्मी से बचाने और बिजली की बचत करने के लिए उठाया गया है। यह पहल जापान के लंबे समय से चल रहे 'कूल बिज' अभियान का हिस्सा है। लेकिन जैसे ही पुरुष शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने लगे, सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि, ऑफिस में पुरुषों के पैरों के बाल देखकर उन्हें असहज महसूस होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abby Joselyn (@abbyjoselyn)


वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है,अगर यह सुंदरता के लिए होता, तो हम उस असहज अहसास के साथ भी बैठ जाते। वीडियो को लेकर कई महिलाओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक महिला ने लिखा- उनके लिए आज भी ऑफिस में ड्रेस कोड काफी सख्त है। कई जगह उन्हें स्टॉकिंग्स या टाइट्स पहनने पड़ते हैं। प्रोफेशनल दिखने के लिए मेकअप और ग्रूमिंग पर भी ध्यान देना पड़ता है, लेकिन पुरुषों को अब शॉर्ट्स पहनने की छूट मिल गई है। दूसरी महिला ने लिखा- अगर पुरुष आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं तो महिलाओं के लिए भी ड्रेस कोड में ऐसी ही छूट होनी चाहिए। नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए।

Viral Video: रंग-बिरंगे रेनकोट पहने तीन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन की याद आ गई

Viral Video: बाइक पर नागिन की तरह स्टंट कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश


सोशल मीडिया पर वायरल इस बहस के बाद जापान में कुछ पुरुषों ने एक अलग रास्ता अपनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोग लेजर हेयर रिमूवल कराने लगे हैं, ताकि अगर वे शॉर्ट्स पहने तो पैरों के बाल दिखाई न दें और किसी को आपत्ति न हो. इसे कुछ लोग ऑफिस एटीकेट यानी वर्क कल्चर हिस्सा भी मान रहे हैं। 

 

बता दें कि, इस मुद्दे पर एक सर्वे भी किया गया, जिसमें करीब 800 लोगों से राय ली गई। उसमें से  53.5 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑफिस में पुरुषों को शॉर्ट्स नहीं पहनने चाहिए, जबकि 46.5 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया। कुछ लोगों का मानना है कि गर्मी में आराम सबसे जरूरी है, जबकि कुछ का कहना है कि, ऑफिस में प्रोफेशनल लुक भी बनाए रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed