Viral: बिहार में प्रदर्शन भी फुल स्वैग में होता है, भौकाल मचाता वीडियो वायरल , प्रदर्शनकारियों का दिखा ये रूप
CJP Protest Viral Video: सोशल मीडिया पर पटना में हुए नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि लोगों को हटाने के लिए चलाए गए वाटर कैनन पर प्रदर्शनकारी डांस कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: बिहार की राजधानी पटना में नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पानी की बौछार की, तो तनावपूर्ण माहौल मस्ती में बदल गया। इसकी वजह थी कि एक छात्र ने अधिकारियों से गुजारिश की कि गर्मी बहुत ज्यादा, वाटर कैनन चला दीजिए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कैनल चला दी। इसके बाद किसी ने गाना बजा दिया, बच्चे नाचने लगे और पुलिसकर्मी भी मुस्कुराने लगे।
हालांकि, अगले दिन यह आंदलोन हिंसक हो गया। इसमें पथराव और हवाई फायरिंग हुई, जिसके बाद 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं। नीट पेपर को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर को लेकर आंदोलन शुरु किया। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन देश के कई राज्यों में पहुंच चुका है। छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देंऔर इस पूरे आंदोलन में बिहार सबसे आगे है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, तो कई प्रदर्शनकारी गाने की धुन पर नाचने लगे। इसके कुछ देर के लिए प्रदर्शन का माहौल हल्का हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई, पत्थर और चप्पल भी चले, पुलिस ने बल और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस बीच मजेदार पल भी आया, जो अब वायरल हो रहा है। छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ने की जगह उन्हें घुमाकर हटा दिया और लगाई रस्सी को भी खींच दिया।
Viral: शादी के खर्च पर वायरल हुई लड़की की सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प बहस
गुरुवार को यह आंदोलन कई जिलों तक पहुंच गया और गंभीर रूप ले लिआ। कटिहार और बेगूसराय में पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हिंसा में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Japan Viral Story: पति ने सिर्फ इसलिए 20 साल तक पत्नी से नहीं की बात, फिर बेटे ने ऐसे खत्म कराई खामोशी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग उठाकर भागने लगे। कई लोग बैरिकेड पर चढ़ गए, तो कुछ उसे अपने साथे ले जाते दिखाई दे रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Viral Video: एयर इंडिया ने तोड़ा ट्राइपॉड, फिर दिया ऐसा मुआवजा कि भड़क उठा फिल्ममेकर, वीडियो वायरल
एक वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिस से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं कि क्या आपके पास टियर गैस नहीं है? इसके बाद वहां पर मौजूद लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.