फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru ca girl says dont spend 20 lakh rs impress relatives advice on wedding budgets goes viral internet

Viral: शादी के खर्च पर वायरल हुई लड़की की सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प बहस

Fri, 24 Jul 2026 01:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

Viral Post: सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने लोगों को शादी में लाखों रुपये खर्च न करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Bengaluru ca girl says dont spend 20 lakh rs impress relatives advice on wedding budgets goes viral internet
शादी के खर्च पर वायरल सलाह - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विज्ञापन

Bengaluru CA Girl Wedding Budgets Advice Viral Post: कई लोगअपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करते हैं। तो वहीं कुछ लोग समाज में अपनी प्रतिष्ठा दिखाने या दूसरों की शादियों से तुलना करने के कारण अधिक खर्च कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उनका कहना है कि, सिर्फ रिश्तेदारों या लोगों को दिखाने के लिए 20 लाख रुपये खर्च करना कोई समझदारी नहीं है। लड़की की इस बात से इंटरनेट पर बड़ी बहस छिड़ गई है। 


Viral Video: रंग-बिरंगी रेनकोट पहने तीन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन की याद आ गई
विज्ञापन


बेंगलुरु की सीए और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी एक लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग शादी में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन शादी खत्म होने के बाद सिर्फ आर्थिक बोझ ही बचता है। उनका कहना है कि शादी जरूर यादगार बनाइए, लेकिन इतनी महंगी नहीं कि आने वाले कई वर्षों तक उसकी कीमत चुकानी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meenal Goel | Finance (@ca.meenalgoel)


उन्होंने अपनी पोस्ट में एक उदाहरण दिया कि, अगर कोई परिवार 20 लाख रुपये की शादी करता है, तो पैसा कुछ इस तरह खर्च हो सकता है- खाने पर लगभग 6 लाख, वेन्यू पर 5 लाख, सजावट पर 3 लाख, फोटो और वीडियो शूट पर 2 लाख, एंटरटेनमेंट पर 2 लाख और बाकी दूसरे खर्चों पर 2 लाख। इस तरह देखते ही देखते शादी में पूरा बजट खत्म हो जाता है। फिर शादी के दो दिन बाद क्या बचता है? होटल छोड़ना होता है, डेकोरेशन हटा दी जाती है, खाना खत्म हो जाता है और मेहमान अपने-अपने घर लौट जाते हैं।

लड़की का कहना है कि, अगर इसी पैसे का कुछ हिस्सा भी भविष्य के लिए बचा लिया जाए, तो उससे कई बड़े काम हो सकते हैं। जैसे- घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट, इमरजेंसी फंड, लंबी अवधि का निवेश, भविष्य में बच्चों की पढ़ाई, परिवार की आर्थिक सुरक्षा। क्योंकि शादी एक दिन का कार्यक्रम है, लेकिन आर्थिक सुरक्षा पूरी पूरी जिंदगी काम आती है। 

Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप

Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
 

हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह शादी में खर्च करने के खिलाफ नहीं, हर किसी को अपनी खुशी के मुताबिक शादी करनी चाहिए, लेकिन अपनी कमाई और बजट के हिसाब से। उनके अनुसार, शादी की शुरुआत आर्थिक तनाव से नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती से होनी चाहिए। यादें बनाइए, लेकिन ऐसा खर्च मत कीजिए जिससे बाद में पछताना पड़े। 


शादी के बजट पर वायरल हो रही इस पोस्ट को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जिसे देख यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भारत में शादी के नाम पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है और यह सिर्फ समाज को दिखाने की होड़ बन चुकी है। दूसरे यूजर ने लिखा- शादी जिंदगी में एक ही बार होती है, इसलिए अगर किसी के पास पैसा है तो वह अपनी खुशी के लिए खर्च कर सकता है।

Viral Video: पहाड़ों पर चलते रोड रोलर का पहिया हुआ अलग, बाइक सवार की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed